भदोही। कांग्रेस कमेटी भदोही जिला महासचिव जजलाल राय ने कहा कि प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम की गूंज 8 तारीख को हो रहा है, बीजेपी सरकार कुछ भी कर ले नौजवानों, किसानों की आवाज को बुलंद करने का यह कार्यक्रम होकर रहेगा। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी भदोही एवं सभी फ्रंटल, ब्लॉक, मंडल, न्याय पंचायत एवं कांग्रेस के नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी है। नौजवानों छात्रों से बात हो रही है ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचेंगे।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/जिला महासचिव जजलाल राय ने कहा कि प्रयागराज में होने वाले राहुल गांधी का छात्रों से सीधा संवाद से यह सरकार डरी हुई है। कहा कि जिस तरह पेपर लीक से छात्र दुखी हैं और जिस तरह से भाजपा सरकार के द्वारा छात्रों की शिक्षा पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है यह अत्यंत निंदनीय है इस विषय पर छात्रों से संवाद करने राहुल गांधी 8 अगस्त को केपी ग्राउंड प्रयागराज में आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भदोही जनपद से भारी संख्या में लोग पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा और कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।