फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को 755 ग्राम अवैध चरस और 63 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे घेर बोहरान गली स्थित एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से अनिल पुत्र बाबूराम और उसके पुत्र लक्ष्य निवासी घेर बोहरान गली, थाना दक्षिण को गिरफ्तार कर लिया।readmore:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 755 ग्राम अवैध चरस तथा मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित 63 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना दक्षिण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी है। लक्ष्य के खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जबकि अनिल पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि तस्करी का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है।