चिलकाना। कस्बे के शिवभक्त ओंकार गुरुवार को जयकारों और श्रद्धालुओं की शुभकामनाओं के बीच साइकिल से हरिद्वार के लिए कांवड़ लेने रवाना हुए। ओंकार पिछले 16 वर्षों से लगातार साइकिल पर हरिद्वार जाकर कांवड़ लाने की परंपरा निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सावन शुरू होने से पहले ही वह अपनी साइकिल को विशेष रूप से तैयार करते हैं। साइकिल को तिरंगे, आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जाता है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने के बाद वह विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं तथा मंदिर में जल अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच गंगाजल का वितरण भी करते हैं। ओंकार ने कहा कि भगवान शिव की कृपा और अटूट आस्था ही उन्हें हर वर्ष इस सेवा के लिए प्रेरित करती है। हरिद्वार के लिए रवाना होने के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी बाल कृष्ण शर्मा, राजकुमार सैनी, प्रवीण सैनी, सागर उपाध्याय, गुड्डू, अजय शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन करते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की।