संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश वंदन यात्रा

गाजीपुर।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं वर्ष जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मनिहारी प्रथम द्वारा “रविदास जी जन्म जयंती समरसता संकल्प अभियान दिवस” के रूप में भव्य कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मंडल मनिहारी प्रथम के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामसभा जबरापार स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन से हुआ। इसके बाद कलश वंदन यात्रा परेवा स्थित राम आजाद बाबा मंदिर पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। यात्रा आगे सरायसदकर पहुँची, जहाँ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। अंत में सेमरा स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ यात्रा का समापन हुआ।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास जी के बताए सत्य, समानता, समरसता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज से भेदभाव और ऊँच-नीच की भावना समाप्त कर प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देता है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, समान अवसर और सामाजिक न्याय पहुँचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने सहभागिता की। सभी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सामाजिक समरसता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर भाजपा गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर, जिला मंत्री हंसराज राजभर, मंडल उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, मंडल महामंत्री राजकुमार बिंद, विनोद चौबे, महेंद्र राजभर, चंद्रिका राजभर, मंडल उपाध्यक्ष सरिता राव, पंकज चौबे, जिला महामंत्री पिछड़ा प्रकोष्ठ वीरेंद्र चौहान, मूसी राम, राम बचन राम, श्रवण सिंह, रमेश राजभर, हीरा राजभर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *