पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक-06.08.2026 को ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक विकासखण्ड सरवनखेड़ा के सभागार में आहूत की गयी। सर्वप्रथम बैठक में प्रभारी खंड विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री बाल सेंवा योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा योजना में पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक आवेदन कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बाल कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ साथ ही जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा करते हुये वर्षों से गिरते लिंगानुपात के कारण महिलाओं/पुरूषों में बालिकाओं के प्रति भेदभाव, महिला की सुरक्षा और सशक्तीकरण तथा गुड टच-बैड टच के बारे में अवगत कराया गया जेण्डर स्पेशलिस्ट निधि यादव द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनाओं, आपातकालीन सेवाओं जैसे 181,1090,112,1098,1076 आदि के बारे में जागरूक करते हुये पम्पलेट व पोस्टर वितरित किये गये। बैठक में विमल सचान प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, पुष्पा पाण्डेय ए0डी0ओ समाज कल्याण, अनिल सिंह,सुषमा शुक्ला सदस्य बाल कल्याण समिति, डॉ0 प्रमोद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव, जेण्डर स्पेशलिस्ट निधि यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अनिता यादव तथा आगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थिति रहे।