उन्नाव: जिले में मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न आटा एवं फ्लोर मिलों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से कुल सात खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए, जबकि एक मिल से 355 पैकेट आटा सीज कर दिया गया।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुरवा स्थित श्री पलार मिल, सफीपुर के माँ दुर्गा पलार मिल तथा बदरका स्थित उन्नाव रोलर फ्लोर मिल का निरीक्षण किया।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/जांच के दौरान निर्माण प्रक्रिया, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमियां मिलने पर संबंधित संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए। श्री पलार मिल में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न पाए जाने पर करीब ₹9,940 मूल्य के 355 पैकेट आटा सीज कर दिए गए।विभाग ने सभी सात नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।