उन्नाव: जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गंगा तटीय संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों काली मिट्टी, शिवराजपुर मार्ग और दबौली का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने उपजिलाधिकारियों को शरणालय, पशुओं के चारे और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल टीमों का गठन कर एंटी वेनम व आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही जलस्तर पर सतत निगरानी रखने और प्रभावित फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए।डीएम ने नागरिकों से अपील की कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें।