रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम

बलिया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली का वितरण सीएमओ/उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी,अभय नारायण राय एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार के द्वारा किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सी एम ओ बलिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना टी बी मुक्त भारत हो अपना। टीबी को हराने के लिए पोषण पोटली का वितरण रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया द्वारा किया जा रहा है, इसका इस्तेमाल जरूरतमंद रोगी नियमित रूप से हर हाल में करें । उन्होंने कहा कि टीवी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, नियमति खान पान के साथ दवाइयों का सेवन करने से टीबी को हराया जा सकता है। बतलाया कि टीवी मरीजों के साथ हम सबको अपनत्व का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक क्षय रोगियों के साथ वार्तालाप कर उनका हालचाल एवं दवा के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा उनको पूरक आहार दिया जा रहा है, जिसका प्रयोग मरीज नियमित करें।read more:https://pahaltoday.com/cmo-saved-the-lives-of-passengers-injured-in-a-road-accident/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार ने कहा कि टीबी को हराने के लिए जन जागरूकता नितांत आवश्यक है। कहा कि टीबी मरीजों के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए।उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था द्वारा बहुत ही पुनित कार्य किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ साकेत बिहारी ने कहा कि अब तक 2758 क्षय रोगियों को पोषण पोटली दिया जा चुका है तथा वर्तमान में 537 रोगियों को अभी पोषण पोटली दिया जाना है।रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा पोषण पोटली में दिये गए सामानों की जानकारी दी तथा यह भी बताया की दिये गए पौष्टिक आहार का उपयोग कब और कैसे करें।इस मौके पर प्रमुख रूप से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेन्द्र दास, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अरविन्द चौधरी, डी पी एम राजशेखर, सभापति इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी विजय कुमार शर्मा, अनुराग पाण्डेय, आशीष सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार रेडक्रॉस एवं क्षय रोग के अधिकारी, पदाधिकारी अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *