बहराइच। जनपद के रूपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किए गए मनवीर सिंह को पंजाब पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अपने साथ लेकर रवाना हो गई है। आरोपी की आज पंजाब के मोंगा जिले की अदालत में पेशी कराई जाएगी, जहां उसके खिलाफ पहले से मामला विचाराधीन है।जानकारी के अनुसार, बीते 23 जुलाई को सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे तीन पंजाबी युवकों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए युवकों में मनवीर सिंह भी शामिल था, जो ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। SSB की सतर्कता के चलते सभी आरोपियों को समर्थकों समेत दबोच लिया गया था।बताया जा रहा है कि मनवीर सिंह ने अमेरिका की नागरिकता भी ले रखी है, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।read more:https://pahaltoday.com/bjp-should-apologize-to-children-and-stop-the-politics-of-renaming-punia/गिरफ्तारी के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही थीं।अब पंजाब पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए मनवीर सिंह को अपने कब्जे में ले लिया है और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे पंजाब के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को आज मोंगा कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस पूरी कार्रवाई के दौरान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया था।
One thought on “नेपाल सीमा से पकड़ा गया मनवीर सिंह, कड़ी सुरक्षा में पंजाब रवाना”
-
Pingback: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित PVSM AVSM VM VSM ने भारतीय वायु सेना के 'चीफ ऑफ द एयर स्टाफ' (वायु सेना प्रम