बलिया। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बलिया पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर दोपहिया वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार की यातायात व्यवस्था के आधुनिकीकरण एवं सड़क सुरक्षा योजना के तहत की गई है। पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के बाद यातायात निदेशालय द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों को आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसी क्रम में बलिया को दो इंटरसेप्टर दोपहिया वाहन आवंटित किए गए हैं।एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि ये इंटरसेप्टर वाहन जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन वाहनों का उपयोग ओवरस्पीडिंग, रैश एवं स्टंट ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए किया जाएगा। इसके अलावा जाम की सूचना मिलने पर त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराने तथा अति विशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण के दौरान भी इनका उपयोग किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/daylight-burglary-at-a-home-in-kheda-afghan-loss-of-approximately-seven-lakh-rupees-including-cash-and-jewelry/आधुनिक तकनीक से लैस इन इंटरसेप्टर वाहनों में स्पीड लेजर गन, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, नाइट विजन कैमरा, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, ब्रेथ एनालाइज़र, अल्कोहल मीटर, लाल-नीली चेतावनी बत्ती एवं हूटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनकी सहायता से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की प्रभावी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग के अनुसार, इन वाहनों का संचालन प्रमुख मार्गों, नगर क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों तथा ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD)’ अभियान के तहत चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी लाइन/ट्रैफिक मंजरी राव, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ निरीक्षक चंद्रभास्कर द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक अनवर अली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
12 thoughts on “बलिया पुलिस को मिले दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक, एसपी ओमवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी”
-
Pingback: एआई के साथ विकास की नई राह पर पीयू: प्रो. राकेश सिंह - Pahal Today
-
Pingback: लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा - Pahal Today
-
Pingback: अमन-शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी की मां का इंतकाल, शोक संवेदनाओं का लगा तांता - Pahal Today
-
Pingback: ललितपुर मेडीकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड बना रिफर सेन्टर - बु. वि. सेना - Pahal Today
-
Pingback: आबादी के बीच खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से दुर्घटना की आशंका - Pahal Today
-
Pingback: नुमाइश देखकर लौट रहे चार युवको की बाइक डम्पर से जा टकराई, - Pahal Today
-
Pingback: डीएमई कानूनी सहायता कक्ष - Pahal Today
-
Pingback: एआई समझ रहा हिंदी, कर रहा संवाद और अनुवाद : प्रो. अविनाश - Pahal Today
-
Pingback: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित, कथा का किया श्रवण, यज्ञ
-
Pingback: जागरूकता आगजनी से बचाव का सशक्त माध्यम: तरुण दत्त - Pahal Today
-
Pingback: जंगल में मिले दंपती के शव, उजड़ गया परिवार - Pahal Today
-
Pingback: हरदासपुर खुर्द में सौहार्द एवं बंधुत्व मंच की गोष्ठी, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और संवैधानिक