गांव की शिक्षा को नई ऊंचाई, एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल बना इंटर कॉलेज

देवबंद। ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता प्राप्त हो गई है। इस उपलब्धि के साथ विद्यालय अब इंटर कॉलेज के रूप में संचालित होगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय को मिली मान्यता से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों के लिए शिक्षा के नए द्वार खुल गए हैं। अब उन्हें इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अब संस्थान में विज्ञान, कला सहित विभिन्न विषयों की पढ़ाई आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ कराई जाएगी। उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है। मान्यता मिलने के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रबंध समिति ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव का पटका पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र की वास्तविक प्रगति शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत त्यागी ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी शिक्षा उपलब्ध कराना ही विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रितु त्यागी, वाइस प्रिंसिपल अंकित कुमार, सुदेश पाल चैधरी, शुभम त्यागी, अजय कुमार, निशु त्यागी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस उपलब्धि को क्षेत्र में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *