ग्लोबल टाइगर डे के अवसर पर वन विभाग मोतीपुर रेंज द्वारा एसपीवी इंटर कॉलेज, सेमरहना में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 31 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में बाघ संरक्षण, वन्यजीवों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी किरण कुमार सिंह ने कहा कि बाघ हमारे जंगलों की जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बाघों का संरक्षण केवल वन विभाग का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने बच्चों से प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जागरूक रहने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फॉरेस्टर एम.के. मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक अजय कुमार मौर्य, वन रक्षक अजनेश कुमार शुक्ला, विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, शिक्षक अवधेश कुमार जायसवाल सहित अन्य शिक्षक एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।