नीट-2026 में 9833वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर आयुष सिंह ने बढ़ाया आजमगढ़ का मान, फूफा के आवास पर हुआ भव्य सम्मान समारोह

बूढ़नपुर, आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के वार्ड नंबर-7, जलालपुर (पोस्ट गद्दोपुर) निवासी आयुष सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में 9833वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक, समाजसेवी और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।आयुष सिंह की इस सफलता को क्षेत्र के लोग कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम मान रहे हैं। उनका सपना एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है और इसी लक्ष्य को लेकर उन्होंने लगातार मेहनत की, जिसका परिणाम आज पूरे क्षेत्र के सामने है।आयुष के पिता संतोष सिंह एवं माता अर्चना सिंह ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह उपलब्धि उसकी अथक मेहनत, नियमित अध्ययन, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और परिवार के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आयुष बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और उसने अपने लक्ष्य को कभी नजरअंदाज नहीं किया।आयुष का शैक्षणिक रिकॉर्ड भी शुरू से ही शानदार रहा है। उन्होंने वर्ष 2022 में वीएसडीआई स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2024 में राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्होंने NEET-2026 में 9833वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………नीट परीक्षा में सफलता के बाद 29 जुलाई 2026 को आयुष सिंह अपने दादा श्री राम सागर सिंह के साथ बूढ़नपुर स्थित अपने फूफा श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष, सहकारी संघ समिति, कोयलसा (आजमगढ़) के आवास पहुंचे। यहां उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए तथा मिठाई खिलाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आयुष सिंह की सफलता पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उपस्थित लोगों ने अन्य विद्यार्थियों से भी आयुष के संघर्ष, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।सम्मान समारोह में आनंद शंकर सिंह (सहायक अध्यापक, चोरमरा इंटर कॉलेज), पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष बूढ़नपुर ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, जगदंबा सिंह, जंग बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में परिजन, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने आयुष सिंह को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उनके सफल चिकित्सकीय जीवन, उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दीं।आयुष सिंह की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता आजमगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *