डा एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि डॉ. कलाम विज्ञान, शिक्षा और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उनका सादा जीवन और उच्च विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि डॉ. कलाम ने वैज्ञानिक, शिक्षक और राष्ट्रपति के रूप में देश को नई पहचान दिलाई। उन्होंने भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया। उनके सपनों का विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी, आरटीआई जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला महासचिव मोहन वियार, जिला सचिव शीतला पटेल, मंजू देवी, रामविलास पनिका, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *