भव्य कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह

 बालाजी मंदिर निर्माण के शुभ अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कलश यात्रा मंदिर परिसर से विधिवत पूजन-अर्चन के बाद प्रारंभ हुई। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पयागपुर बस स्टॉप होते हुए काली मंदिर तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भगवान बालाजी के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव से आगे बढ़ते रहे। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंदिर निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………\आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा तथा स्थानीय लोगों ने मंगलवार दिन 28 जून को सुबह 8:00 बजे से राम नाम कीर्तन के साथ रामायण पाठ का आयोजन होगा 29 जून को सुबह 9:00 बजे सुंदरकांड पाठ वह मूर्ति स्थापना की जाएगी शाम को भंडारे का आयोजन हुआ जागरण किया जाएगाजगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर निर्माण से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान आगामी दिनों में भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *