चकिया रेंज के अंतर्गत समाज में सामाजिक समरसता, समानता, सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वृक्षारोपण सामाजिक सद्भाव की ओर एक सार्थक कदम ” थीम पर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चकिया आरक्षित वन कक्ष संख्या-3 में, बहराइच वन प्रभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान “समरस वन” की स्थापना की गई। कार्यक्रम में बलई गांव के व्यापार मंडल अध्यक्ष, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) अचकवा के जवान, पार्वती प्राथमिक शिक्षण संस्थान सहोनी-बलई गांव के छात्र-छात्राएं, जनजातीय समूह की महिलाओं तथा वन विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए इमली, महोगनी, अमरूद, गुटेल और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़कर सामाजिक समरसता और सहभागिता की भावना को मजबूत करने का भी प्रभावी प्रयास है।इस अवसर पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया।