बिजनौर । जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता मे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा-12 पूरक परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली सीबीएसई कक्षा-12 की पूरक परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण कर वहां पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जाए।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने प्रश्नपत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित भंडारण, समयबद्ध वितरण एवं सुरक्षित संकलन की व्यवस्था पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की नकल, अवैध गतिविधि अथवा परीक्षा की गोपनीयता भंग करने के प्रयास पर तत्काल प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सीबीएसई एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के 08 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं, जबकि पर्याप्त पुलिस व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, बिजनौर द्वारा सुनिश्चित की गई है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह, न्यायिक शरदपाल पाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर स्मृति मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।