खाटू श्याम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार हुआ  संकीर्तन

 स्वयंभू सिद्धपीठ प्राचीन श्री पीपल महादेव मंदिर में द्वादशी तिथि के शुभ अवसर पर श्री खाटू श्याम जी का माताओं बहनों के द्वारा पावन संकीर्तन किया गया। स्वयंभू सिद्धपीठ प्राचीन श्री पीपल महादेव मंदिर में अभी हाल ही में जीर्णोद्धार के समय अन्य भगवान स्वरूप मूर्तियों की स्थापना के साथ साथ हरे के सहारे श्री खाटू श्याम की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail उसके बाद पहली बार मंदिर सेवक एवं भजन प्रवाहक मोहित ठाकुर ने श्री खाटू श्याम जी की पावन जोत जगाकर भजन के रूप में बाबा खाटू श्याम की कथा सुनाई।उसके बाद मौहल्ले वो आस पास की महिला श्रद्धालुओं ने सुंदर सुंदर मनमोहक श्याम के “मेरे सर पे रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ, “श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, “साथी हमारा कौन बनेगा तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, “दुनिया से मैं हारा, “उस बांसुरी वाले की, उस शीश के दानी” आदि भजन गाकर भक्तों का ध्यान प्रभु की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *