घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ दबोचा 

 पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के नामजद आरोपी वंश चौधरी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने कानूनी कारवाही करते हुए वंश को जेल भेज दिया।  नगीना पुलिस  के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी संतरेश पत्नी गजेंद्र चौधरी ने 24 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही वंश चौधरी पुत्र स्व विजय सिंह, जो इस समय उत्तराखंड के देहरादून जनपद के थाना रायपुर के मोहल्ला तपोवन ननूर खेड़ा में रहता है,अपने दो अन्य साथियों के साथ रात के समय घर में घुस आया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ और उसके पुत्र के साथ मारपीट की।वंश चौधरी के हाथ में तमंचा जैसा हथियार था जिससे उसने भयभीत किया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अजीत कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल आकाशवीर, प्रदीप,मोहित मालिक व प्रदीप कुमार की टीम ने रविवार को अभियुक्त वंश चौधरी पुत्र स्व विजय सिंह को घटना में प्रयुक्त 315 बोर के अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पहले से दर्ज अभियोग में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 की वृद्धि कर वंश चौधरी का चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *