खेड़ा अफगान। खेड़ा अफगान-फंदपुरी मुख्य मार्ग पर ग्राम मोहद्दीनपुर स्थित ईंट-भट्टे के पास सड़क के ठीक बीचों-बीच बना एक गहरा गड्ढा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। आए दिन इस गड्ढे के कारण दुपहिया वाहन चालक और राहगीर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच गड्ढा होने की वजह से सामने से आ रहे वाहनों से बचते समय लोग अचानक इसमें असंतुलित होकर गिर जाते हैं।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है, जब अंधेरा होने के कारण यह गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता। कोई चेतावनी बोर्ड या संकेतक न होने से रात में सफर करने वाले अनजान राहगीर सीधे इस दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। अब तक कई लोग इस गड्ढे की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों और रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाया जाए, ताकि किसी बड़ी जनहानि या अप्रिय घटना से बचा जा सके।