बाराबंकी। फतेहपुर थाना क्षेत्र से 21 जुलाई को लापता हुए 16 वर्षीय छात्र पीयूष वर्मा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। फतेहपुर पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया, जिससे परिवार ने राहत महसूस की और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। अहमदपुर निवासी रोहित कुमार के भतीजे पीयूष वर्मा (16) 21 जुलाई को अपने घर से साइकिल से सरस्वती इंटर कॉलेज, फतेहपुर के लिए निकले थे। वह न तो कॉलेज पहुंचे और न ही घर लौटे। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला, तो परिजनों ने फतेहपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर बीती 23 जुलाई को फतेहपुर थाने में अपराध संख्या 316/26 दर्ज की गई।read more:https://worldtrustednews.in/suheldevs-legacy-was-not-their-choice-they-preferred-the-ghazi-miyan-fair-and-that-is-why-the-opposition-met-its-downfall-cm-yogi/मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार पांडेय को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छात्र की तलाश शुरू की। जांच के दौरान कस्बा चौकी प्रभारी अजय कुमार पांडेय और उनकी टीम ने लगातार प्रयास करते हुए गुरुवार को पीयूष वर्मा को सकुशल ढूंढ निकाला। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने छात्र को उसके परिवार को सौंप दिया। छात्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने फतेहपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने गंभीरता से तलाश अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप बालक को सुरक्षित खोज लिया गया। मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।