सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घोरावल थाना पुलिस ने गुरुवार को विभिन्न मुकदमों में वांछित सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-makes-extensive-preparations-for-uninterrupted-power-supply-during-kanwar-yatra-uppcl-gears-up/
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाया। इस दौरान अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बल्लू उर्फ अजय निवासी जुड़ी जमगाई, राजू, संजय एवं अवधेश कुमार निवासी पनौली, अंगनू उर्फ रविंद्र कहार तथा छोटे लाल कोल उर्फ झमझम निवासी पड़वनिया और रामजी निवासी विसरेखी शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, उपनिरीक्षक शेष नारायण पांडेय, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार तथा मुख्य आरक्षी मोहम्मद इम्तियाज शामिल रहे।