छात्रों पर लाठीचार्ज से खफा विपक्षी पार्टी के नेताओं ने किया प्रदर्शन

सोनभद्र। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरूवार को विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।read more:https://worldtrustednews.in/suheldevs-legacy-was-not-their-choice-they-preferred-the-ghazi-miyan-fair-and-that-is-why-the-opposition-met-its-downfall-cm-yogi/
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बबलू धागर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष जयूतेश गौतम तथा यूथ ब्रिगेड के सत्यम पांडेय ने कहा कि प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र बार-बार लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की मेहनत के बावजूद अभ्यर्थियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार परीक्षाएं निरस्त होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के कारण युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ा है। वक्ताओं ने रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित मामलों में संविधान, प्रचलित कानून और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल एवं विजय यादव ने कहा कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि छात्रों और युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मौके पर सुनील सिंह गौड़, अनिल प्रधान, मन्नू पांडे, त्रिपुरारी गौड़, अशोक पटेल, डॉ. लोपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, जयप्रकाश मौर्य, अजीत कनौजिया, महेश, पीयूष, हिदायत उल्ला खान, कृष्णा पंडित, धीरेंद्र, गीता गौर, निधि पांडेय, मंदाकिनी पांडे, रानी, कृपा शंकर चैहान, राजेश, रमेश सिंह यादव, कामरान, विनीत सरोज आदि मौजूद रहे। इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किए। शिक्षा नीतियों पर राष्ट्रीय संवाद की उठाई मांग सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर नीट परीक्षा की पारदर्शिता, छात्रों के भविष्य और आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर व्यापक राष्ट्रीय स्तर पर संवाद शुरू करने का भी आग्रह किया है।
पत्र में उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा को लेकर चल रहा आंदोलन छात्रों और अभिभावकों की बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है। उनका कहना है कि छात्रों के भविष्य जैसे गंभीर विषय को राजनीतिक लाभ-हानि का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन समस्याओं का समाधान निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था से होना चाहिए। प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यदि नीट परीक्षा में पेपर लीक, अनियमितता या अन्य किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो उसकी समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *