सहारनपुर। नगर निगम अगले सप्ताह से पूरे शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग का अभियान चलायेगा। अभियान के दौरान जो भी व्यवसायी बिना वैध व्यावसायिक लाइसेंस के व्यापार करता हुआ पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मौके पर ही ’भारी जुर्माना’ वसूला जाएगा। व्यवसायी अपना लाइसेंस आसानी से बनवा सके इसके लिए जोन स्तर पर लाइसेंस बनाने का कार्य शुरु कर दिया गया है। पहले ही दिन जोन-2 हकीकत नगर में आठ व्यवसायियों को लाइसेंस जारी किये गए है।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-makes-extensive-preparations-for-uninterrupted-power-supply-during-kanwar-yatra-uppcl-gears-up/ नगर निगम के जोन-2 प्रभारी एवं पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारियों और दुकानदारों की सुविधा के लिए नगर निगम द्वारा एक बड़ा और सुगम कदम उठाया गया है। अब शहर के व्यवसायियों को अपने व्यावसायिक लाइसेंस बनवाने या नवीनीकरण कराने के लिए निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम द्वारा अब यह सेवा ’जोन स्तर’ पर ही उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने बताया कि जोन-2 हकीकत नगर के अलावा जोन-एक नुमाईश कैंप तथा जोन-3 मनोहरपुर में भी व्यवसायिक लाइसेंस बनवाये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले ही दिन जोन-2 हकीकत नगर से 8 लाइसेंस जारी कर 58 हजार रुपये का राजस्व जमा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से शहर के व्यापारियों में काफी उत्साह है। उन्होंने शहर के सभी दुकानदारों, कारोबारियों और व्यवसायियों से इस विकेंद्रीकृत व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील करते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा या जुर्माने से बचने के लिए समय रहते अपने जोन कार्यालय से संपर्क कर अनिवार्य रुप से लाइसेंस बनवाने को कहा है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से महानगर मे व्यवसायिक लाइसेंस चेकिंग का सघन अभियान चलाया जायेगा।