नागल। गुरुवार को सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 3 के छात्रों ने जीवन कौशल सीखने की गतिविधि के अंतर्गत स्थानीय डाकघर का भ्रमणकर कार्य प्रणाली की जानकारी की। इस अवसर पर, छात्रों ने भारतीय डाक सेवा की कार्यप्रणाली को समझा, समाज में इसके महत्व को जाना, और पोस्टकार्ड के माध्यम से संदेशों को पूरे देश या विदेश तक पहुंचाने का तरीका सीखा। छात्रों ने इस अनुभव का भरपूर लाभ उठाया और अपने माता-पिता को एक सुंदर संदेश के साथ व्यक्तिगत पोस्टकार्ड भी भेजे, जिससे उनके बीच प्यार और जुड़ाव और गहरा हुआ।read more:https://worldtrustednews.in/new-indias-new-up-will-not-have-any-memorial-or-fair-dedicated-to-a-foreign-invader-chief-minister/ इस दौरान, शिक्षिका हेमा नेगी, शिवानी शर्मा ,केशव अग्रवाल और वहीं पोस्ट मास्टर ओमपाल सिंह, सीनियर पोस्टल असिस्टेंट मोहम्मद जावेद एव अभिनव भारद्वाज द्वारा बच्चों कक्षा 3 के छात्रों का मार्गदर्शन किया।