एकता जन सेवा समिति की बैठक में कांवड़ सेवा शिविर व शिव महापुराण कथा पर चर्चा

चिलकाना। एकता जन सेवा समिति की बैठक में इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले कांवड़ सेवा शिविर तथा श्री शिव महापुराण कथा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय करते हुए सभी सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया गया। समिति के अध्यक्ष श्याम कुमार सैनी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बाईपास रोड पर कांवड़ सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए भोजन, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे। समिति के महामंत्री डा. दीपक सैनी ने बताया कि 16 अगस्त से 24 अगस्त तक सुल्तानपुर में शिव महापुराण कथा का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को यथासंभव सहयोग करना चाहिए। बैठक में आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में समिति द्वारा आयोजित होने वाले अन्य आयोजनों पर भी चर्चा की गई।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-makes-extensive-preparations-for-uninterrupted-power-supply-during-kanwar-yatra-uppcl-gears-up/इस अवसर पर समिति के संरक्षक बालकृष्ण शर्मा,विनोद सैनी, पवन गुंबर, कुलदीप तोमर, अजय सैनी, राजकुमार सैनी, सुरेश सैनी, अमित उपाध्याय, इंतजार बेग, नाथी सहल, मनोज कुमार, विकास सैनी, अजय सैनी, सचिन सैनी, अनन्त सैनी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *