बिहारीगढ़। सुंदरपुर में स्थित दून ग्रुप आफ कॉलेज के कृषि संकाय के छात्र मनीष कुमार एम एस सी प्लांट पैथोलॉजी एवं आदित्य मौर्य एमएससी डेरी साइंस एंड टेक्नोलॉजी में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरन्वित करने वाले दोनों छात्रों को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल द्वारा स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय में अध्ययनरत इन मेधावी छात्रों को दून ग्रुप ऑफ कॉलेज सुंदरपुर के प्रबंधक प्रवीण चैधरी ने शुभकामनाएं दी एवं भविष्य में इसी प्रकार से सफलताएं अर्जित करने का आशीर्वाद प्रदान किया।read more:https://worldtrustednews.in/four-new-expressway-projects-approved-further-strengthening-uttar-pradeshs-expressway-network/अपने संबोधन में प्रबंधक प्रवीण चैधरी ने अन्य अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत छात्रों से प्रेरणा लेने एवं इसी प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं देकर प्रेरित किया। इस अवसर पर पाठ्यक्रम के कृषि संकाय अध्यक्ष नितिन चैधरी ने भी दोनों छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एवं अन्य सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ सहित गणमान्य लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।