निपुण भारत मिशन को नई रफ्तार: डीएम अनुपम शुक्ला ने शिक्षकों को दिया गुणवत्ता, नैतिक शिक्षा और स्मार्ट क्लास का मंत्र

गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को जलसा गार्डन, वबेड़ी में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में निपुण संकल्प कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला में गाजीपुर और बलिया जनपद के शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी, एसआरजी एवं शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने निपुण भारत मिशन के तहत जनपद में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति प्रस्तुत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य और भावी रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला।अपने संबोधन में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का आकलन करने के लिए प्रत्येक माह पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण मासिक परीक्षण कराए जाएं, ताकि बच्चों की कमजोरियों की पहचान कर समयबद्ध सुधार सुनिश्चित किया जा सके।read more :https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यालयों, शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को जनपद स्तर पर सम्मानित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और प्रेरणा का वातावरण तैयार होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से कक्षा शिक्षण के दौरान चरित्र निर्माण और नैतिक शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि विद्यालयों में स्थापितस्मार्ट क्लास केव औपचारिकता न बनें, बल्कि डिजिटल सामग्री, टीएलएम और ऑडियो-वीडियो माध्यमों के जरिए कठिन विषयों को भी सरल और रोचक बनाया जाए। उन्होंने प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत सीखने की क्षमता और रुचि के अनुसार विशेष मार्गदर्शन देने की भी सलाह दीमुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारियों और शिक्षकों को पूरी निष्ठा, समन्वय और ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा।कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बीएसए प्रकाश सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी अभिषेक कुमार, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता, गाजीपुर एवं बलिया के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *