बेहट। मंगलवार को कोतवाली पुलिस व एंटीरोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला में स्थित जय किसान शाकंभरी इंटर कॉलेज में बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0के द्वितीय चरण के तहत बालिकाओं व महिलाओं को डिजिटल एरेस्टिंग व झूठी अफवाह के बारे में समझाया गया, सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ और बच्चो के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमो के बारे मे बताया एवं उनके अधिकारो, सुरक्षा और संरक्षण के बारे मे जागरुक किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/साईबर फ्राड एवं साईबर क्राईम के बारे मे भी जागरुक किया गया। सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गयी तथा महिलाओ और बालिकाओ को हेल्पलाईन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध,108 एंबुलेंस सेवा एवं 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे मे जानकारी दी गयी साथ-साथ बालिकाओं से समस्याएं भी पूछी गयी एवं पैमलेट्स वितरित की गई। इस मौके पर एंटी रोमियो की टीम में मुख्य रूप से महिला उपनिरीक्षक मनोरमा चैधरी व महिला रिक्रूट कांस्टेबल साक्षी आदि मौजूद रही।