गंगोह। इनर व्हील क्लब ऑफ गंगोह, डिस्ट्रिक्ट 308 का इंस्टॉलेशन समारोह एवं वर्ष 2025-26 के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन करी क्रस्ट रेस्टोरेंट, गंगोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रीना गर्ग एवं नेहा गोयल द्वारा इनर व्हील प्रार्थना तथा अनुराधा शर्मा द्वारा भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन सोनिका तायल ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन किरण जैन तथा सम्मानित अतिथि सुनीता चैधरी रहीं। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर खुशबू सिंह सब इंस्पेक्टर (गंगोह),रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के डॉ मनोज जैन रोटरी क्लब गंगोह के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, डॉ. अमित डॉ. विनीत सुनीता एवं पूनम प्रधानाचार्या कृष्णा इंटरनेशनल), पत्रकार बंधु तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष निशा गुप्ता ने अपने कार्यकाल के उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सदस्यों को पुरस्कार प्रदान किए। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन किरण जैन ने वर्ष 2026-27 की अध्यक्ष डॉ. निर्मल जैन को कॉलर पहनाकर विधिवत पदभार ग्रहण कराया तथा नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नमिता सिंघल सचिव, निशा गुप्ता कोषाध्यक्ष एडिटर अनीता सिंघल उपाध्यक्ष रश्मि गोयल आइसो नीरा शर्मा बनी इस अवसर पर क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्लेयर कुशाग्र शर्मा एवं अपने सेवा प्रकल्प ष्फिटेस्ट गर्लष् के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों की खेल प्रतिभाओं वीरा, संस्कृति सैनी एवं वंशिका को सम्मानित किया गया। इस परियोजना का संयोजन नीरा शर्मा ने किया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/ अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. निर्मल जैन ने आगामी वर्ष में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा से जुड़े अनेक सेवा प्रकल्पों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मानित अतिथि सुनीता चैधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इनर व्हील आज गंगोह की महिलाओं की सबसे सशक्त एवं अग्रणी सामाजिक संस्था बनकर उभरी है, जो सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। मुख्य अतिथि एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन किरण जैन ने अपने प्रेरक संबोधन में डिस्ट्रिक्ट की विभिन्न योजनाओं एवं सेवा परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए नई टीम को शुभकामनाएँ दीं। क्लब की सचिव नमिता सिंघल ने वर्ष 2025-26 के कार्यकाल की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ वीणा सैनी ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन के बारे में बताया समारोह में अनुराधा शर्मा, मीरा, विधि, बिंदु, नेहा जैन, नेहा गोयल, निधि, पूजा शशि, मुकेश गुप्ता डॉ एस आर सैनी विकास सिंघल का विशेष सहयोग के साथ-साथ डॉक्टर अरुण शर्मा दीपांशु गोयल रोहित सिंघल शंकर पाहवा विशाल जैन संदीप जैन अमित गोयल संजय गर्ग शशिकांत शर्मा अखिल सचिन गोयल सहित क्लब की सभी सदस्याएँ एवं उनके जीवनसाथी उपस्थित रहे। अंत में उपाध्यक्ष रश्मि गोयल ने सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, सदस्यों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।