कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और अधिक से वृक्षारोपण महायज्ञ में सोनभद्र ने रचा हरित इतिहास

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार को जनपद सोनभद्र में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। इस वर्ष जिले को 1 करोड़ 67 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। अभियान की विशेष पहल के तहत छह बंजर पहाड़ियों को हरित आवरण से आच्छादित करने की शुरुआत की गई।चोपन ब्लॉक के ग्राम जुगैल स्थित अंबेडकर पहाड़ी पर समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने 10 बीघा भूमि पर पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि इस वर्ष जुगैल की अंबेडकर पहाड़ी के अलावा पनारी की जुड़वानी पहाड़ी, घटिहटा की गड़ई पहाड़ी, म्योरपुर के रासपहरी स्थित रासपहाड़, गंभीरपुर की सरहद पहाड़ी तथा दुद्धी के नगवा स्थित भवरहवा पहाड़ी पर भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण कराया जा रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/आने वाले वर्षों में ये सभी पहाड़ियां हरियाली से आच्छादित होकर जिले की प्राकृतिक सुंदरता को नई पहचान देंगी।राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि बढ़ती आबादी और घटते वन क्षेत्र पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती हैं। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, औषधि और स्वच्छ वातावरण का आधार हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।अभियान के तहत पेड़ों की बारात निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा आम और अन्य फलदार पौधों का वितरण किया गया। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने म्योरपुर क्षेत्र में पौधरोपण किया, जबकि सदर विधायक भूपेश चैबे ने चुर्क एवं रामगढ़ तथा घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने बेरदिया ग्राम वन वाटिका में एक हजार चिरौंजी के पौधे लगाए।जनपद के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *