एनएसएस ने चलाया वृक्षारोपण महायज्ञ, 101 पौधों का किया वितरण

शक्तिनगर, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एनटीपीसी शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम के तत्वावधान में रविवार को शक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई कर जामुन, शहतूत, अमरूद, आम, बकायन, अनार, नीम, नींबू व आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों को 101 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी अमरनाथ मिश्र ने पौधारोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति संरक्षण की अमूल्य धरोहर है।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/संतुलित पर्यावरण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्ष मानव जीवन के लिए संजीवनी का कार्य करते हैं।मुख्य अतिथि एनटीपीसी इलेक्ट्रिकल विभाग के उमाशंकर मिश्र ने कहा कि वृक्षारोपण से स्वच्छ वायु, शुद्ध पेयजल और औषधीय लाभ प्राप्त होते हैं। प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।एनएसएस इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटे लाल प्रसाद ने कहा कि पेड़ पर्यावरण का सबसे अनमोल उपहार हैं। वे धरती को हराभरा बनाने के साथ जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना चाहिए।कार्यक्रम में पत्रकार रोहित विश्वकर्मा सहित नीरज, राहुल, हिमांशु, सना, आफरीन, प्रिया, ज्योति, पूनम, खुशबू, प्रभा, धनु, अंकुर, अंकिता, अमीषा तथा एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *