सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के तहत शनिवार को जनपदभर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/अभियान के दौरान लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिंसा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।साथ ही पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग फ्रॉड तथा किसी भी स्थिति में व्ज्च् साझा न करने की सलाह दी। लोगों से साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की गई।