सोनभद्र।सदर विकास खण्ड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सलखन से बेलछ-रुदौली मुख्य मार्ग लगभग 6 किमी सड़क सम्पूर्ण जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गया है जबकि इस सम्बंध में क्षेत्रीय वनबंधु प्रबुद्ध लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से वर्ष 2024-25 से ही सार्वजनिक निर्माण विभाग से दर्जनों बार लिखित मौखिक समेत समाचार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया,बावजूद इसके आज तक विभाग की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं किया है।read more:https://khabarentertainment.in/call-to-embrace-dr-syama-prasad-mookerjees-ideas-bjp-organizes-an-ideological-seminar/जिससे आदिवासी वन-बंधुओ में सड़क मरम्मत को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।इस सम्बंध में पूर्व प्रधान चुनमुन प्रसाद,श्याम नारायण सिंह गौड,श्रीराम गौड,शिवशंकर, कृष्ण कुमार,राम लखन, सुभाष, राजेश शिवकुमार इत्यादि लोगों ने जिलाधिकारी से स्थलीय निरीक्षण कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है।