पौधारोपण महाभियान की तैयारियों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पौधारोपण महाभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा, संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उनकी जीवित रहने की दर अधिकतम रहे।बैठक में मंडलायुक्त ने प्रत्येक पौधारोपण स्थल की जियो टैग फोटोग्राफी समय पर उपलब्ध कराने और अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर देते हुए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने भरोसा दिलाया कि अभियान से जुड़े सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के साथ लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण कराया जाएगा तथा जियो टैग फोटोग्राफ सहित सभी आवश्यक सूचनाएं समय से उपलब्ध कराई जाएंगी। अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *