एकादशी पर महिला मंडल ने भजन-कीर्तन कर किया भगवान विष्णु का गुणगान

शेरकोट । एकादशी के पावन पर्व पर शनिवार शाम मोहल्ला वीरथला स्थित बाबा भारती मंदिर में महिला मंडल की ओर से भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भगवान विष्णु की आराधना करते हुए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर पूरे समय भक्ति रस से सराबोर रहा और श्रद्धालु भगवान विष्णु के जयकारों के साथ भजनों का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विष्णु के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने सामूहिक रूप से विष्णु वंदना और भजनों का गायन किया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी भजनों में सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/
महिलाओं ने कहा कि एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु का स्मरण जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। कार्यक्रम के समापन पर भगवान विष्णु की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पूनम रस्तौगी, डोली रस्तौगी, मिनी, अंजू चौहान, वंशिका शर्मा, शीतल सोनी, दिव्या, पूजा रस्तौगी सहित महिला मंडल की अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *