नहटौर । नूरपुर रोड स्थित वी के इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को छात्र संसद के लिए ‘शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) शिल्पी कुमार अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) प्रार्थना अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल तथा ईशान माहेश्वरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर वहां उपस्थित सभी गणमान्य लोग मंत्रमुग्ध हो गए।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/
छात्र संसद का गठन और पदाधिकारियों की घोषणा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात विद्यालय के चारों हाउस—एक्वा हाउस, इग्निस हाउस, टेरा हाउस और एइरा (एरिया) हाउस—के विद्यार्थियों के प्रतिनिधित्व के साथ छात्र संसद के मुख्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई ।
हेड बॉय: वासु सैनी (कक्षा 11वीं)
हेड गर्ल: प्रांजल जैन (कक्षा 11वीं)
स्कूल प्रीफेक्ट: हंसिका सिंह और जरीन अंसारी (कक्षा 11वीं)
स्पोर्ट्स कैप्टन: चेतना त्यागी और तनुष प्रताप (कक्षा 11वीं)
डिसिप्लिन इंचार्ज: रुकैया परवीन और चैतन्य जैन (कक्षा 11वीं)
हाउस कैप्टन (कक्षा 11वीं व 10वीं):
एइरा हाउस: शायना फातिमा व वैभव कुमार एक्वा हाउस: उदित त्यागी (कक्षा 10वीं) व अलविशा (कक्षा 11वीं)
इग्निस हाउस: नेहा व नितेश कुमार
टेरा हाउस: युमन फातिमा व कुशाग्र कुमार वाइस कैप्टन (कक्षा 10वीं व 9वीं):
एइरा हाउस: हर्ष व यशी (कक्षा 10वीं)
एक्वा हाउस: आरव चौधरी (कक्षा 9वीं) व तिथिक्षा कौशिक (कक्षा 10वीं)
इग्निस हाउस: अर्नवी त्यागी (कक्षा 10वीं) व विराट चौधरी (कक्षा 10वीं)
टेरा हाउस: समरा जैदी (कक्षा 10वीं) व हम्माद हसन (कक्षा 9वीं)
विद्यालय के अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित छात्र-नेताओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रति निष्ठावान रहने, नियमों का पालन करने और अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया।
एमडी शिल्पी कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों में सेवा भाव और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देते हुए कहा कि नेतृत्व का असली अर्थ जिम्मेदारी उठाना है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा चौधरी ने सभी को बधाई देते हुए पद की गरिमा समझाई और नियमों के दायरे में रहकर पूरी ईमानदारी से काम करने का मंत्र दिया। कार्यक्रम का कुशल और सफल संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा संस्कृति राठी व दीपांशी ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह को सफल बनाने में अध्यापिका मयूर कुमार सैनी, रजनीश शर्मा, रूपम शर्मा, प्रतीक्षा राजपूत, शायका शकील, मरियम जहां, प्रवेश कुमार, मोहन सिंह, देवेंद्र कुमार, शिवम त्यागी, रुचि चौहान, प्रियंका त्यागी, शिल्पी चिकारा, अनामिका भटनागर, पलक चौधरी, नविता चौहान, राशि शर्मा, मुस्कान, आंचल गोयल, गुंजन जैन, इफरा परवीन, प्रियंका कुमारी, सुदेश कुमारी, अमन तोमर, अनुज श्रीवास्तव और सुप्रीत कुमार सहित समस्त स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।