नगीना । टोल प्लाजा पर कार व बाईक की टक्कर में बाईक सवार दंपति सहित 4 लोग घायल हो गये, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार व चालक को अपने कब्जे में कर कानूनी कारवाही शुरू कर दी।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/
थाना क्षेत्र के ग्राम फखनपुर निवासी प्रमोद कुमार 30 वर्ष , अपनी धर्म पत्नी लक्ष्मी देवी 24 वर्ष ,अपने पुत्र रोनक 5 वर्ष व अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री केशव के साथ एक ही बाईक पर सवार होकर शुक्रवार की देर शाम को अपने घर जा रहा था बाईक प्रमोद चला रहा था तथा उसकी पत्नी अपनी डेढ वर्षीय बच्ची को गोद में लेकर बाईक पर बैठी थी बताया जा रहा है कि पुरैनी टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक पर सवार प्रमोद अपनी पत्नी व दोनों बच्चों सहित घायल हो गये टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाईक दोनों को कब्जे में लेते हुये कार चालक नितिश को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही की।