जमानियां। क्षेत्र के सनशाइन पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अनीश मौर्य का देश की प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्था भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में साइंटिफिक ऑफिसर ग्रुप-ए (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर चयन होने से विद्यालय में हर्ष और गौरव का माहौल है। अनीश का चयन न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL), भारत सरकार में एग्जीक्यूटिव पद पर भी हुआ है, जिससे उनकी उपलब्धि और अधिक गौरवपूर्ण बन गई है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/अनीश मौर्य की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका पूजा सिंह, प्रधानाचार्य ए.के. बघेल तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अनीश मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अनीश मौर्य सत्र 2017-18 के छात्र रहे हैं। देश की शीर्ष वैज्ञानिक संस्था BARC में राजपत्रित अधिकारी के रूप में उनका चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है और छात्र-छात्राओं में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है।