गड्ढों में तब्दील खड़ंजा मार्ग बना मुसीबत, जलभराव से ग्रामीण बेहाल

बहराइच (विशेश्वरगंज)l विशेश्वरगंज-इकौना मार्ग पर सरवदी से ठाकुर पुरवा जाने वाला खड़ंजा मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और पहली ही बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरनाक साबित हो रहा है। कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।मरम्मत न होने से बढ़ा आक्रोश, जल्द सुधार न हुआ तो प्रदर्शन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे लोगों को मजबूरी में कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है।ग्रामीण मधुकर, सोनू, विवेक, नीरज, अमन और ज्ञानेंद्र समेत अन्य लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मार्ग की तत्काल मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है, जिससे क्षेत्र में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *