बलरामपुर/ जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की शासन की मंशा के अनुरूप माह के दूसरे शनिवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में थाना रेहरा बाजार एवं थाना सादुल्लानगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा कतिपय मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।थाना समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी ढंग से किया जाए, ताकि लोगों का प्रशासन एवं पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के दौरान थाना समाधान रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूर्णतः संतुष्ट हो और समस्या का स्थायी समाधान हो सके।read more:https://khabarentertainment.in/asp-shubham-agarwal-reviewed-the-beat-police-personnel-at-the-police-office/उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निस्तारण कर शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई से अवगत कराया जाए।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, उपजिलाधिकारी उतरौला, क्षेत्राधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।