अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस ने अभियान के तहत एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से डकैती, गैंगस्टर, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।read more:https://khabarentertainment.in/ghosiya-nagar-panchayats-entire-system-collapsed-during-just-five-minutes-of-rain/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ अभियान के तहत थाना टूण्डला पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नगला हंसी मोड़ से मोनू उर्फ छिंगा उर्फ कुलदीप (28) पुत्र सत्यपाल निवासी राजा का ताल, थाना टूण्डला को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला में मुकदमा संख्या 327/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ सिरसागंज और टूण्डला थानों में डकैती, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *