तेज हवा और बारिश के चलते कई स्थानो पर गिरे पेड़, यातायात बाधित

नगीना । बुधवार की देर शाम से तेज हवा के साथ लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालयो में जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित हो गया तथा अनेक स्थानों पर पेड़ टूट कर गिरने से आवागमन बाधित रहा। मौसम की पहली बारिश से शरीर को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। बुधवार की देर शाम से तेज हवा  के साथ हो रही लगातार बारिश से जहां सरकारी अर्द्ध सरकारी मुख्य मार्गों और मौहल्लों में जल भराव होने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वही एक दो स्थानों पर पेड़ टूट सड़क पर गिरने से नगीना धामपुर मार्ग 2 घंटे अवरूद्ब रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खड़ा जामुन का पेड़ जड़ से टूट कर खाली पड़े मकान पर जा गिरा जब रात 12 बजे एक फार्मासिस्ट  इमरजेंसी मैं सड़क हादसे में घायल कै इलाज के लिए जा रहा था, वो फार्मासिस्ट जाते समय बाल बाल बच गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/उधर नेशनल हाईवे 74 स्थित रामलीला ग्राउंड के पास एक पेड़ टूट कर मुख्य मार्ग पर पेड़ के सड़क पर गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। बाद में सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े पेड़ को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
फोटो सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *