शमशान की जमीन से हटा अवैध कब्जा, फरिहा में गरजा बुलडोजर; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

फिरोजाबाद। जिले के फरिहा कस्बे में सरकारी श्मशान भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। एसडीएम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर श्मशान की भूमि को कब्जामुक्त कराया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कई थानों का भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने एक-एक कर अवैध निर्माणों को हटाया, जिससे कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।फरिहा क्षेत्र में हुई इस बुलडोजर कार्रवाई पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *