गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), गाजीपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन और प्रवेश परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि पहले प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 14 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को आयोजित प्रवेश परीक्षा के तहत बीएससी (कृषि) एवं एमएससी कृषि (जीपीबी) की परीक्षा प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी। वहीं एमएससी बॉटनी, एमएससी कृषि (उद्यान) तथा एमकॉम की प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।प्राचार्य ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट एवं महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।