मुरादनगर क्षेत्र स्थित गंग नहर में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक ऑटो चालक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/समाचार लिखे जाने तक कई घंटे बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। राहत दल लगातार गंग नहर में तलाश अभियान चला रहा है। परिजन और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि गंग नहर घाट पर लोगों को नहाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग और गेट लगाए हुए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग चेतावनी और रोक-टोक को नजरअंदाज कर नहर में उतर जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे सामने आते हैं।पुलिस का कहना है कि सर्च अभियान जारी है। युवक को तलाशने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा के लिए गंग नहर में न उतरें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।