निवाड़ी थाना क्षेत्र में युवक की धारदार हथियार से हत्या,ईंख के खेत में मिला युवक का शव

गाजियाबाद। मोदीनगर क्षेत्र स्थित निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव पूठरी के जंगल में एक 21 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के पास स्थित ईंख के खेत में पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।सोमवार को मिली जानकारी के निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पूठरी के ग्रामीणों ने ईंख के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान गांव निवासी तरुण उर्फ नामित(21 वर्ष)के रूप में की।युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल के पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना के बाद से गांव मैं  दशक का माहौल है,पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *