मिहींपुरवा में चरमराई बिजली व्यवस्था, ट्रांसफार्मर फुंका, किसान व नगरवासी परेशान

बहराइच ( मिहींपुरवा )। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं, जबकि किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित तमौलीपुरवा में पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। इसके कारण हजारों की आबादी अंधेरे और गर्मी में रहने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।उधर ग्राम पंचायत गौरा पिपरा के किसानों ने पावर हाउस पहुंचकर एसडीओ एवं जेई से मुलाकात कर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। किसानों ने बताया कि लो-वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है, जिससे फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।वहीं उर्रा ग्राम पंचायत में बिजली की केबल टूटकर गिरने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत लाइनों को शीघ्र बदलने की मांग की है।read more:https://pahaltoday.com/complex-disease-care/मिहीपुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में भी लोगों को 12-12 घंटे तक बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे आमजन के साथ-साथ व्यापारी और सरकारी कार्यालय भी प्रभावित हो रहे हैं जिसमें स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, बैंक, पुलिस, कस्टम, विकास विभाग सहित अन्य उपभोक्ता भी परेशान हैं। बिजली संकट से नाराज लोगों ने जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि तमौलीपुरवा का जला हुआ ट्रांसफार्मर वर्कशॉप भेज दिया गया है और नया अथवा मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध होते ही स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उर्रा ग्राम पंचायत में टूटी हुई केबल को विभागीय कर्मचारियों द्वारा ठीक कराया जा रहा है और कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।भीषण गर्मी के बीच लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था से पूरे क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों और किसानों ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं अगर बिजली व्यवस्था की व्यवस्था को सुचारू रूप से सही करना है तो आवश्यकता अनुसार यहां काम से कम तीन फीडर की जरूरत है जिससे सप्लाई नियमित एवं ठीक ढंग से मिल सकती है लौकाही क्षेत्र में तथा ऊरा क्षेत्र में एक-एक फीडर  हो जाए जिससे लंबी दूरी की लाइनों को सुचार रूप से चलाया जा सके इसकी मांग कई बार लोगों ने की है तथा नए फीडर स्थापित होने का अभी  कोई आश्वासन नहीं मिल पा रहा है। जो अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *