आत्महत्या के दुष्प्रेरण के मुकदमे का वांछित आरोपी गिरफ्तार

बहराइच ( मिहीपुरवा )। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीपुर पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण (धारा 108 बीएनएस) के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।read more:https://pahaltoday.com/the-ceasefire-will-have-global-implications-for-energy-the-economy-and-diplomacy-which-will-be-a-relief-for-the-general-public/पुलिस के अनुसार, थाना मोतीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 273/2026 के तहत आरोपी शेख शरिफ रजा पुत्र शब्बीर अहमद (40 वर्ष), निवासी गुजरहना मिहींपुरवा, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच पर आरोप है कि उसने एक युवती को प्रताड़ित किया, जिससे आहत होकर युवती ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में 2 जुलाई 2026 को धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।मालूम हो कि 2 जुलाई को विचपरी पुल से एक युवती एंव युवक के पानी में छलांग लगाने  की घटना हुई थी जिसमें युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया था परन्तु लड़की गहरे पानी में चले जाने से डूब गई थी जिसकी लाश दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम के द्वारा खोज करने पर मिली थी।शनिवार, 4 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर  मोतीपुर थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया उप निरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति तथा कांस्टेबल चंद्रकांत दीक्षित  ने आरोपी को ग्राम मोतीपुर से सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *