सोनभद्र। जिला मुख्यालय के प्रमुख शहर के नाम से विख्यात सोनभद्र नगर का सबसे व्यस्त और संवेदनशील स्वर्ण जयंती चैक इन दिनों रात ढ़लते ही नशेड़ियों के कब्जे में नजर आने लगा है। इस चैक के समीप स्थित कंपोजिट शराब की दुकान से निर्धारित समय के बाद भी देर रात तक तय मूल्य से अधिक कीमत वसूलकर शराब की बेखौफ बिक्री की जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि यह गोरखधंधा सदर कोतवाली पुलिस की नांक के नीचे बेखौफ फल-फूल रहा है।read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/चैराहे पर देर रात तक नशे में धुत लोगों का जमावड़ा लगने से राहगीरों, महिलाओं और व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो मामूली विवाद कभी भी बड़े कानून-व्यवस्था संकट का रूप ले सकता है। अब निगाहें जिला प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग पर टिकी हैं। सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई करेंगे या फिर शहर के बीचोंबीच यह खेल यूं ही चलता रहेगा। उधर इस बावत जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन वे मौजूद नहीं मिले। लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।